Home आवाज़ न्यूज़ यूपी में खौफनाक वारदात: 9 माह की मासूम को बंधक बनाकर 5...

यूपी में खौफनाक वारदात: 9 माह की मासूम को बंधक बनाकर 5 लाख के जेवरों की लूट

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश के पीपीगंज थाना क्षेत्र स्थित तिघरा गांव में सोमवार देर रात लूट की एक बेहद दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। रात करीब एक बजे चार नकाबपोश बदमाश घर के पिछले हिस्से से प्रेमचंद नामक व्यक्ति के मकान में दाखिल हुए और गहरी नींद में सो रहे परिवार को डरा-धमकाकर बंधक बना लिया।

दहशत का माहौल बनाने के लिए बदमाशों ने परिवार की नौ महीने की मासूम बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया और शोर मचाने या विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बच्ची की जान खतरे में देखकर उसकी मां पूजा ने बिना कोई विरोध किए, मासूम की सलामती के लिए घर में रखे करीब पांच लाख रुपये कीमत के सारे आभूषण बदमाशों के हवाले कर दिए। लूटपाट को अंजाम देने के बाद लुटेरे बच्ची को सुरक्षित छोड़कर वहां से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी में खौफनाक वारदात: पिता और भाइयों के सामने 6 साल के मासूम को गन्ने के खेत में खींच ले गया तेंदुआ, क्षत-विक्षत मिला शव

बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत पीपीगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस अब बदमाशों के घर में घुसने के तरीके और मौके से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनकी धरपकड़ के प्रयास कर रही है। इस खौफनाक वारदात के बाद से पूरे तिघरा गांव के लोगों में भारी दहशत का माहौल है।

The post यूपी में खौफनाक वारदात: 9 माह की मासूम को बंधक बनाकर 5 लाख के जेवरों की लूट appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदेश तरक्की कर रहा है जबकि कुछ लोग झूठ फैला रहे हैं, पीएम मोदी का राहुल गांधी पर कटाक्ष
Next articleयूएस ओपन समारोह में रोजर फेडरर को टेनिस हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।