🔊 खबर सुनें
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में पूरी रात रुक-रुक कर हो रही वर्षा के कारण जिले के अधिकांश विद्यालयों में जल भराव एवं आवागमन बाधित होने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आदेशानुसार आज दिनांक 1 सितंबर 2026 को जनपद के समस्त कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस आदेश को समस्त संबंधित को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।







