Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News प्रो. राकेश कुमार सिंह बने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल...

Jaunpur News प्रो. राकेश कुमार सिंह बने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए कुलपति

0
1001639320
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। प्रो. राकेश कुमार सिंह को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उनकी नियुक्ति की है।

कुलाधिपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रो. राकेश कुमार सिंह वर्तमान में इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

प्रो. राकेश कुमार सिंह की नियुक्ति के बाद विश्वविद्यालय परिवार में नई उम्मीदें जगी हैं। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नए कुलपति के सामने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यार्थियों के हित में प्रभावी कदम उठाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, डीएम ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
Next articleJaunpur News जौनपुर: रामपुर में तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, रेस्क्यू के बाद मिला शव
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।