Home आवाज़ न्यूज़ लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या के बाद...

लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुद को गोली मार ली

0
🔊 खबर सुनें

लखनऊ में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर दिव्या मिश्रा की उनके पति मानस ने हत्या कर दी। इसके बाद वह घर जाकर अपनी बहन शीबा बाजपेई को भी गोली मार दी और खुद को गोली मारकर जान दे दी।

दिव्या मिश्रा आलमबाग में रहती थीं। करीब दोपहर 12 बजे मानस ने उन्हें फोन कर आईसीआईसीआई बैंक के बाहर बुलाया। थोड़ी बातचीत के बाद गोली मारकर वह फरार हो गया। आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग पहुंचे तथा महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद मानस सीधे अपने किराए के घर (हुसड़िया चौराहे के पास) पहुंचा। फास्ट फूड दुकान के मालिक लवकुश के अनुसार करीब 12:30 बजे वह पसीने से भीगे हुए आए और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद अंदर से आवाज आई। पता चला कि उन्होंने बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

दिव्या मिश्रा ने करीब एक साल पहले पति मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। मानस एसबीआई बैंक में काम करते थे। उनके माता-पिता नहीं हैं और बहन उनके साथ रहती थी।

घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की।

The post लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुद को गोली मार ली appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअमित शाह ने ‘वंदे मातरम’ प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला
Next articleकांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार का निधन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।