लखनऊ। शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम, रैली के जरिए कैंसर से बचाव और समय पर जांच का दिया संदेश माननीय राज्यपाल महोदया के मार्गदर्शन में संचालित “आनंदी माँ – एक जीवन बचाओ अभियान” एवं “कैंसर मुक्त भारत यात्रा” के अंतर्गत शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रो. (डॉ.) चन्दना बोस के कुशल निर्देशन तथा कल्चरल क्लब के तत्वावधान में किया गया।
छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में छात्राओं ने हाथों में आधिकारिक बैनर लेकर ‘कैंसर मुक्त भारत यात्रा’ जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को कैंसर से बचाव, शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया गया।
HPV टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर
रैली के बाद आयोजित स्वास्थ्य संबंधी व्याख्यान में वक्ताओं ने कैंसर के लक्षणों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान एचपीवी (HPV) टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। छात्राओं को कैंसर के प्रति सजग रहने और जागरूकता को समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रश्नोत्तरी में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए एक ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कैंसर से संबंधित अपनी जानकारी एवं जागरूकता का प्रदर्शन किया।
कैंसर मुक्त समाज का लिया संकल्प
कार्यक्रम में कल्चरल क्लब की प्रभारी प्रो. बिंदु, इंचार्ज डॉ. रागिनी तथा सदस्य डॉ. सौरभ, डॉ. अंशुल, डॉ. अनामिका एवं डॉ. मोनिका की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने और समाज को कैंसर मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
The post कैंसर के खिलाफ जागरूकता का संदेश, छात्राओं ने निकाली ‘कैंसर मुक्त भारत यात्रा’ appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया







