Home आवाज़ न्यूज़ कैंसर मुक्त भारत यात्रा: शशि भूषण बालिका विद्यालय में दो दिवसीय जागरूकता...

कैंसर मुक्त भारत यात्रा: शशि भूषण बालिका विद्यालय में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

माननीय राज्यपाल महोदया के मार्गदर्शन में संचालित “आनंदी माँ – एक जीवन बचाओ अभियान” एवं “कैंसर मुक्त भारत यात्रा” के अंतर्गत शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में प्राचार्या प्रो. (डॉ.) चन्दना बोस के कुशल निर्देशन तथा कल्चरल क्लब के तत्त्वावधान में दो दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में छात्राओं द्वारा हाथों में आधिकारिक बैनर लेकर “कैंसर मुक्त भारत यात्रा” जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज को कैंसर से बचाव और समय पर जाँच के प्रति सजग करना था।

रैली के पश्चात आयोजित स्वास्थ्य संबंधी व्याख्यान में वक्ताओं ने कैंसर के लक्षणों, एच.पी.वी. (HPV) टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर प्रकाश डाला, जिसके बाद छात्राओं के लिए एक ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर कल्चरल क्लब की प्रभारी प्रो. बिंदु, इंचार्ज डॉ. रागिनी एवं सदस्य डॉ. सौरभ, डॉ. अंशुल, डॉ. अनामिका एवं डॉ. मोनिका की गरिमामयी उपस्थिति रही और सभी सदस्यों ने समाज को कैंसर मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

The post कैंसर मुक्त भारत यात्रा: शशि भूषण बालिका विद्यालय में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकैंसर के खिलाफ जागरूकता का संदेश, छात्राओं ने निकाली ‘कैंसर मुक्त भारत यात्रा’
Next articleअटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा ये
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।