Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News तेज रफ्तार नैनो कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर,...

Jaunpur News तेज रफ्तार नैनो कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चार युवक घायल; तीन की हालत गंभीर

0
1001593240
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौत; तीन गंभीर घायल

जौनपुर-शाहगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव स्थित बालू मंडी के पास एक भीषण सड़क हादसे में चार युवक घायल हो गए। तेज रफ्तार नैनो कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार कौड़ियां गांव निवासी साहिल (20), प्रियांशु (25), दीपांशु (26) और राकेश कुमार (20) दो अलग-अलग बाइकों से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही नैनो कार अचानक अनियंत्रित होकर उनकी लेन में आ गई और दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने साहिल, प्रियांशु और दीपांशु की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि राकेश कुमार का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी अधिक थी। टक्कर के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअखिलेश यादव ने चुनाव से पहले ब्राह्मणों को लुभाने की कोशिश की, कहा ‘पीडीए में पीडी का मतलब पंडित है
Next articleJaunpur News सीएमओ के औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य विभाग की पोल, दो पीएचसी पर कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।