आवाज़ न्यूज़ | जौनपुरजिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आधार नामांकन एवं आधार अद्यतन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में आधार सेवाओं की प्रगति, 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन, 5 से 7 वर्ष तथा 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, लंबित प्रकरणों और आधार केंद्रों के संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आधार नामांकन एवं अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को समयबद्ध, सुगम और गुणवत्तापूर्ण आधार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत बच्चों का आधार नामांकन और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।जिलाधिकारी ने यूआईडीएआई (UIDAI) के ‘आधार ऐप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को डिजिटल आधार प्रोफाइल, सुरक्षित क्यूआर कोड आधारित पहचान सत्यापन, आधार विवरण साझा करने की सुविधा तथा ऐप पर उपलब्ध अन्य सेवाओं की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल माध्यम से आधार सेवाओं का लाभ उठा सकें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, संबंधित विभागों के अधिकारी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, यूआईडीएआई के प्रतिनिधि तथा आधार नामांकन एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया












