Home आवाज़ न्यूज़ ई-20 पेट्रोल के विरोध में अरविंद केजरीवाल कल प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे,...

ई-20 पेट्रोल के विरोध में अरविंद केजरीवाल कल प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे, 2.33 लाख लोगों की पिटीशन सौंपेंगे

0
🔊 खबर सुनें

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को ई-20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे वह 100 लोगों के साथ आप मुख्यालय से पीएम आवास के लिए रवाना होंगे।

केजरीवाल ने सोमवार को आप मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ई-20 को लेकर देश की जनता बेहद परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जबरदस्ती लोगों पर एथेनॉल थोप रही है। इससे लोगों की गाड़ियों की माइलेज कम हो रही है और वाहन खराब हो रहे हैं। फिर भी सरकार बिना किसी तर्क के इसे लागू कर रही है।

ट्रंप पर सवाल
केजरीवाल ने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप के दबाव में इथेनॉल थोप रहे हैं? उन्होंने कहा कि अनुमान है कि अगले 5 साल में मोदी सरकार ट्रंप से 20 बिलियन डॉलर का एथेनॉल खरीदने जा रही है, जो देश की जनता पर थोपा जाएगा।

2.33 लाख लोगों की पिटीशन
केजरीवाल ने बताया कि ई-20 के खिलाफ प्रधानमंत्री के नाम ऑनलाइन पिटीशन पर मात्र कुछ दिनों में 2,33,238 लोगों ने साइन किए हैं। मंगलवार को वह 100 लोगों के साथ यह पिटीशन व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री को सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि एक महीना पहले भी उन्होंने चिट्ठी लिखकर समय मांगा था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।

टाउन हॉल का जिक्र
शनिवार को ई-20 के खिलाफ आयोजित टाउन हॉल कार्यक्रम की सफलता का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह बेहद सफल रहा। करीब 7 लाख लोग लाइव जुड़े थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ई-20 के खिलाफ बोलने वालों को ट्रोल किया जा रहा है और उन पर एफआईआर दर्ज कर डराया-धमकाया जा रहा है।

The post ई-20 पेट्रोल के विरोध में अरविंद केजरीवाल कल प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे, 2.33 लाख लोगों की पिटीशन सौंपेंगे appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसीएम योगी ने विधायक आलम बदी के निधन पर जताया शोक, 21 पूर्व सदस्यों को दी श्रद्धांजलि
Next articleअवैध खनन पर सख्ती: योगी सरकार का आधुनिक एकीकृत खनन निगरानी तंत्र, 756 करोड़ रुपये की वसूली
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।