Home आवाज़ न्यूज़ उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू, कई अहम मुद्दों...

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू, कई अहम मुद्दों पर हंगामे के आसार

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष पूरी तरह आमने-सामने नजर आ रहे हैं जहां सरकार ने विपक्ष से जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा की अपील की है, वहीं विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी, छात्र आंदोलन, बिजली संकट, खाद की उपलब्धता और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इसे ऐतिहासिक सत्र बताते हुए कहा कि पहले दिन सदन में पहली बार पूरा ‘वंदे मातरम्’ गाया जाएगा और स्वस्थ बहस से ही लोकतांत्रिक परंपराएं मजबूत होती हैं, साथ ही उन्होंने सभी विधायकों से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील भी की है।

सत्र के पहले दिन आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के दिवंगत विधायक आलमबदी के निधन पर शोक प्रस्ताव रखे जाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी, जबकि विधान परिषद में कार्यवाही जारी रहेगी और यह मानसून सत्र चार दिनों यानी 6 अगस्त तक चलने की संभावना है जिसमें सरकार नौ अध्यादेशों के स्थान पर प्रतिस्थानी विधेयक और नए विधेयक पेश कर सकती है।

इसके अलावा सदन में सीएजी (CAG) की रिपोर्ट और 24 नवंबर 2024 को संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की रिपोर्ट भी पटल पर रखी जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की और चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी रिपोर्ट को सार्वजनिक करने व उस पर सदन में जवाब देने की जोरदार मांग उठाई है।

वहीं दूसरी ओर, बलिया की बांसडीह सीट से भाजपा विधायक केतकी सिंह को विधानसभा के 10 सदस्यीय अधिष्ठाता मंडल में शामिल किया गया है जो विधानसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं।

The post उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू, कई अहम मुद्दों पर हंगामे के आसार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी विधानसभा सत्र की कम अवधि पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार को घेरा, कहा ये
Next articleउत्तराखंड: हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान 251 फुट लंबा तिरंगा कांवड़ आकर्षण का केंद्र बना
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।