Home आवाज़ न्यूज़ पीलीभीत: अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने नींद की गोलियां देकर की...

पीलीभीत: अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने नींद की गोलियां देकर की पति की हत्या, बच्चों की एक कॉल ने खोली पोल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र के लोहरपुरी गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों के रास्ते का कांटा हटाने के लिए एक पत्नी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी महिला ममता ने पहले अपने पति उमाशंकर (45) को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर सुलाया और फिर साड़ी के फंदे से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। इस खौफनाक वारदात को मृतक के बच्चों ने अपनी आंखों से देख लिया था।

अवैध संबंधों के चलते रची गई साजिश

यह भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार को नींद नहीं आ रही’: राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों को ‘अवैध’ बताया

पूरनपुर के सीओ विधि भूषण मौर्य के अनुसार, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि महिला ममता के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे, जिसके चलते वह अपने पति को रास्ते से हटाना चाहती थी। उमाशंकर मूल रूप से माधोटांडा के चित्तरपुर गांव के रहने वाले थे और पिछले कई वर्षों से गुजरात में रहकर मजदूरी करते थे। घटना से दो दिन पहले ही वह अपने घर लौटे थे।

बच्चों ने खोली मां की झूठी कहानी

शुक्रवार रात को आरोपी पत्नी ने साजिश के तहत अपनी बेटी गीता के हाथों पिता को नींद की गोलियों से मिला हुआ कोल्ड ड्रिंक भिजवाया। रात करीब एक बजे जब बेटी की आंख खुली तो उसने मां को चारपाई पर नहीं पाया। इसके बाद भाई विवेक को जगाकर दोनों छत पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां को साड़ी के फंदे से पिता का गला घोंटते हुए देख लिया। बच्चों को देखते ही महिला वहां से भाग गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला खुद को बचाने के लिए अपने भाई को लेकर थाने पहुंच गई और पुलिस को गुमराह करते हुए झूठी कहानी सुनाई कि उसके पति उठ नहीं रहे हैं।

इसी बीच सतर्क बच्चों ने थाने फोन करके अपनी मां के इस कुकृत्य की पूरी सच्चाई पुलिस को बता दी, जिससे महिला का सारा खेल बेनकाब हो गया। मृतक के बेटे विवेक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

The post पीलीभीत: अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने नींद की गोलियां देकर की पति की हत्या, बच्चों की एक कॉल ने खोली पोल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकंगना रनौत ने वायरल ‘माफी’ ट्रेंड पर ऋतिक रोशन को लगाई फटकार: कहा, “आग में घी डालना बंद करें”
Next articleयूपी रेलवे धमाका साजिश: दुबई में बैठे आतंकी मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण बनी बड़ी चुनौती
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।