🔊 खबर सुनें
लखनऊ आवाज न्यूज़। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 15-20 मिनट की व्यवहारिक कारणो से स्कूल पहुंचने में देरी होने पर शिक्षकों के ऊपर इसी प्रकार की कार्रवाई न की जाए। लखनऊ में लोक भवन में समीक्षा मीटिंग में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया की सप्ताह में एक दिन बीएसए ब्लॉक मुख्यालय पर बैठकर शिक्षकों की समस्याओं को सुने और बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही योजना की जानकारी दें। महिला शिक्षा अधिकारियों को उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बालिकाओं से संस्था में जाकर बात करने को कहा।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।












