Home आवाज़ न्यूज़ हिमाचल में बारिश का कहर: पनारसा, टकोली और नागवाईं में बाढ़ से...

हिमाचल में बारिश का कहर: पनारसा, टकोली और नागवाईं में बाढ़ से भारी नुकसान

0

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश ने एक बार फिर तबाही मचाई है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के मंडी-कुल्लू खंड पर स्थित पनारसा, टकोली और नागवाईं क्षेत्रों में अचानक आई बाढ़ ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। औट तहसील में बीती रात और सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आईं।

पहाड़ियों से बहकर आए मलबे और पानी ने सड़कों, घरों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। भूस्खलन की घटनाओं ने भी इस मार्ग को और अधिक बाधित किया।

पनारसा, टकोली और नागवाईं में फ्लैश फ्लड से सबसे अधिक नुकसान हुआ। मलबा और पानी कई घरों में घुस गया, जिससे संपत्ति को भारी क्षति पहुंची। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। औट तहसील के सारानाला के पास फोरलेन निर्माण में लगी एफकॉन्स कंपनी के कार्यालय के पास बहने वाले नाले ने भी विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कार्यालय की सुरक्षा दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कंपनी के कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है।

मंडी के एएसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पनारसा, टकोली और नागवाईं में अचानक बाढ़ के कारण राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ है। राहत कार्य जारी हैं और फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है।

The post हिमाचल में बारिश का कहर: पनारसा, टकोली और नागवाईं में बाढ़ से भारी नुकसान appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

Previous articleगुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर 24 राउंड फायरिंग: बाइक सवार बदमाशों ने मचाई दहशत, पुलिस जांच शुरू
Next articleमुरादाबाद: गागन नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई