Home आवाज़ न्यूज़ कौशांबी में लव अफेयर के चलते 19 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

कौशांबी में लव अफेयर के चलते 19 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, 16 वर्षीय लड़की घायल

0
🔊 खबर सुनें

कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के महुआ खाड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 19 वर्षीय शिव प्रसाद की लव अफेयर के चलते लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, युवक गुरुवार रात अपनी 16 वर्षीय प्रेमिका के घर गया था, जहां परिवार वालों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को बेरहमी से पीटा गया। युवक को घर के बाहर सड़क किनारे गंभीर हालत में छोड़ दिया गया।

मृतक की मां पुनीत देवी ने बताया कि रात करीब 12 बजे बेटे का फोन आया था, जिसमें वह मदद मांग रहा था। कुछ देर बाद शिव प्रसाद घर के पास घायल अवस्था में मिला। उसे और घायल लड़की को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। लड़की का इलाज जारी है।

घटना के बाद लड़की का पूरा परिवार फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार की नाराजगी को हत्या का कारण बताया जा रहा है।

The post कौशांबी में लव अफेयर के चलते 19 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, 16 वर्षीय लड़की घायल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबदरीनाथ धाम में लापता एंबुलेंस और टेंपो ट्रैवलर का मामला, बीकेटीसी ने दिए स्पष्टीकरण
Next articleजम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग: ढाका सेमिनार में गलत नक्शे पर भारतीय राजनयिक का तीखा विरोध
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।