नागेंद्र माली
खुटहन, जौनपुर। मखदूमपुर गांव का निवासी एक लाख रुपये का इनामी कुख्यात अंतरप्रांतीय गोवंशीय तस्कर रवींद्र वर्मा शनिवार की रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। करीब छह माह से फरार चल रहा यह आरोपी जौनपुर समेत कई जनपदों और गुजरात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 85 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
थाना प्रभारी दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ शनिवार रात अपराधियों की तलाश में पटैला बाजार के पास मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि वांछित रवींद्र वर्मा ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज पटैला-मखदूमपुर मोड़ के पास अपने घर जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रात लगभग 11 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी, आपराधिक साजिश और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामलों में वांछित था। जनवरी माह में पुलिस घेराबंदी के दौरान वह फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। रविवार को पुलिस ने उसका चालान कर न्यायालय भेज दिया।
सीओ शाहगंज गिरेंद्र सिंह ने बताया कि रवींद्र वर्मा के खिलाफ खुटहन, केराकत, चंदवक, शाहगंज, मछलीशहर, सरपतहां सहित जौनपुर के विभिन्न थानों के अलावा अयोध्या, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, भदोही तथा गुजरात के सूरत शहर में भी मुकदमे दर्ज हैं।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











