Home आवाज़ न्यूज़ रतासी मोड़ पर सड़क हादसा, साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

रतासी मोड़ पर सड़क हादसा, साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

0
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली
आवाज न्यूज़ 10/06/2026

बदलापुर, जौनपुर। तहसील क्षेत्र के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत रतासी मोड़ के पास मंगलवार शाम एक सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान मरगूपुर गांव निवासी कपूर चंद्र सरोज के रूप में हुई है। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर सिंगरामऊ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं घायल के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजन जागरूकता अभियान के तहत ग्रामसभाओं में जनसमस्याओं की सुनवाई
Next articleजौनपुर में रोजगार मेले का आयोजन 12 जून को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here