Home आवाज़ न्यूज़ युवती को भगाने के आरोपितों पर मुकदमा दर्ज

युवती को भगाने के आरोपितों पर मुकदमा दर्ज

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

नागेंद्र माली
खुटहन, जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में दो आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार गत 30 मई की सुबह उसकी पुत्री घर से निकली थी। आरोप है कि गुलरा गांव निवासी सलीम उसे बहला-फुसलाकर अपने एक अज्ञात साथी के साथ कहीं ले गया। घटना के बाद काफी खोजबीन की गयी, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। बताया गया कि युवती अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गई थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सलीम तथा उसके एक अज्ञात साथी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleडीएम व जिला आबकारी अधिकारी के नाम पर धन मांगने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दो आबकारी कर्मियों पर मुकदमा दर्ज
Next articleजन जागरूकता अभियान के तहत ग्रामसभाओं में जनसमस्याओं की सुनवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here