Home आवाज़ न्यूज़ अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी हमलावर, बीजेपी ने केजरीवाल को बताया शीश...

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी हमलावर, बीजेपी ने केजरीवाल को बताया शीश महल का आप-दा-ए-आजम’

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम बताया है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर शनिवार को एक पोस्टर जारी कर केजरीवाल को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम बताया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी पर ताजा हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो शब्दों – ‘शीश महल’ और ‘आपदा’ पर जोर देते हुए आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक पोस्टर और एक गीत जारी किया है, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोकप्रिय गायक हनी सिंह के गाने ‘लुंगी डांस’ पर आधारित गाना ‘शीश महल आपदा फैलाने वालों का अड्डा’ और ‘आपदा-ए-आजम’ शीर्षक वाला एक पोस्टर जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने दिल्ली में केजरीवाल के ‘शीश महल आवास को लेकर हमला बोला

दिल्ली बीजेपी के एक्स हैंडल पर भी ये पोस्टर शेयर किया गया है । पोस्टर में अरविंद केजरीवाल के चेहरे को मुगल शासक के शरीर में बदल दिया गया है , जिसके बाद से आम आदमी पार्टी के नेताओ में रोष है। शीश महल एक राजनीतिक नाम है जिसका इस्तेमाल भाजपा ने 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले के लिए किया है, जो पहले केजरीवाल के पास था और जिस पर बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रोहिणी में “परिवर्तन रैली” में “शीश महल” को लेकर केजरीवाल पर बड़ा हमला किया था और आम आदमी पार्टी को दिल्ली के लिए “आपदा” करार दिया, तथा जनता से इसे हटाकर भाजपा को सत्ता में लाने का आह्वान किया था। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी। यह एक त्रिकोणीय मुकाबला है जिसमें भाजपा और कांग्रेस का लक्ष्य आप को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकना है।

The post अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी हमलावर, बीजेपी ने केजरीवाल को बताया शीश महल का आप-दा-ए-आजम’ appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleCAG की रिपोर्ट में खुलासा: दिल्ली में शराब नीति रद्द होने से 2,026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ..
Next articleअमेरिका: कैलिफोर्निया में आग लगने की घटना से अब तक 150 बिलियन डॉलर का नुकसान, अमेरिकी इतिहास में सबसे अधिक..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।