Home जौनपुर वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।जंघई क्षेत्र के गोधना जरौना मार्ग पर स्थित अगहुआ गांव के निकट चितांव से जेसीबी चलाकर घर लौटते समय किसी वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
मीरपुर उमरी गांव निवासी  शनि कुमार गौतम (29) शनिवार की देर शाम चितांव गांव से जेसीबी चलाकर अपने घर लौट रहा था। वह अगहुआ गांव के समीप जैसे ही पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रही किसी वाहन को देख असंतुलित होकर उसकी बाइक सड़क के बगल जा गिरी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना को देख आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।
स्वजनों के तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई हैं।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleरजिस्ट्री होते ही शुरू होगा नामांतरण
Next articleदीवार और पिलर तोड़ने के आरोप में दो बहनों पर एफआईआर दर्ज​
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।