Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा पवन निषाद,...

Jaunpur News शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा पवन निषाद, पुलिस-प्रशासन ने सकुशल उतारा

0
🔊 खबर सुनें

 

आवाज़  न्यूज़ 

 जौनपुर! जफराबाद प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर एक युवक रविवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद अधिकारियों, पुलिस और परिजनों के समझाने-बुझाने तथा शादी का आश्वासन मिलने पर वह नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने उसे एहतियातन जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार उत्तरगावां गांव निवासी पवन निषाद (21) पुत्र रामदवर निषाद रविवार को इमलों पाण्डेयपट्टी गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर पहुंचने के बाद उसने अपने परिचितों को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। युवक ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान बताया कि वह केराकत क्षेत्र के एक युवती से प्रेम करता है और जब तक युवती या उसके परिजन शादी का आश्वासन नहीं देंगे, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, एसडीएम सदर योगिता, लाइनबाजार थाना प्रभारी के.के. सिंह, नगर कोतवाल अनिता सिंह, गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी तथा फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार युवक को समझाने का प्रयास करते रहे।

इस बीच पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क कर उसके चचेरे भाई को मौके पर बुलाया। सीओ गोल्डी गुप्ता ने युवक की उसके माता-पिता और युवती के चचेरे भाई से मोबाइल पर बात कराई। काफी देर तक चली बातचीत और शादी का आश्वासन मिलने के बाद युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार हुआ।

किसी अनहोनी से बचाव के लिए पुलिस ने टावर के नीचे सुरक्षा जाल लगवाया था तथा अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए थे। युवक के सकुशल नीचे उतरते ही उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleरिश्तो की हकीकत
Next articleJaunpur News सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने वाले गैंगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 423 सदस्य रडार पर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।