Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News प्रशासनिक फेरबदल: जौनपुर में 5 एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, डीएम...

Jaunpur News प्रशासनिक फेरबदल: जौनपुर में 5 एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, डीएम ने जारी किए आदेश

0
🔊 खबर सुनें

 

आवाज़ न्यूज़ संवाददाता | जौनपुर

जनपद जौनपुर की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने पांच उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस संबंध में मंगलवार देर रात आदेश जारी कर नई तैनातियों की घोषणा की गई।

जारी आदेश के अनुसार योगिता सिंह को एसडीएम मछलीशहर के पद से स्थानांतरित कर एसडीएम सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संतबीर सिंह को एसडीएम सदर के पद से हटाकर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी (द्वितीय), जौनपुर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में अजय कुमार उपाध्याय को अतिरिक्त उप जिलाधिकारी (द्वितीय) के पद से स्थानांतरित कर एसडीएम मछलीशहर बनाया गया है। सुनील कुमार भारती को अतिरिक्त उप जिलाधिकारी (प्रथम) से स्थानांतरित कर एसडीएम केराकत की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं शैलेंद्र कुमार को एसडीएम केराकत के पद से हटाकर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी (प्रथम), जौनपुर के पद पर तैनात किया गया है।

प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को जिले की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने नवीन दायित्वों का कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है।

आवाज़ न्यूज़

सच, समान, निष्पक्ष

www.aavaj.com
www.aawaznews.com

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News एम्बुलेंस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन घायल
Next articleJaunpur News निर्माणाधीन जिला कारागार का डीएम ने किया निरीक्षण, समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।