Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News एम्बुलेंस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन घायल

Jaunpur News एम्बुलेंस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन घायल

0
🔊 खबर सुनें

मां का शव लेकर अंबेडकरनगर जा रही एम्बुलेंस हादसे का शिकार

आवाज़ न्यूज़ संवाददाता | खेतासराय, जौनपुर

खेतासराय क्षेत्र के भुड़कुड़हाँ मोड़ के पास बुधवार शाम एम्बुलेंस और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर जनपद के करमपुर गांव निवासी राकेश सिंह अपनी मां कौशिल्या सिंह का शव पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पैतृक गांव लेकर अंतिम संस्कार के लिए लौट रहे थे। एम्बुलेंस में उनके पिता शिवमूर्ति सिंह सहित अन्य लोग भी सवार थे।

इसी दौरान भुड़कुड़हाँ मोड़ के समीप सामने से आ रही स्कॉर्पियो से एम्बुलेंस की जोरदार भिड़ंत हो गई। स्कॉर्पियो में बेचनराम सरोज (65 वर्ष) तथा चालक गिरधारी यादव (40 वर्ष) निवासी उदयकरणपुर, थाना औराई, जनपद भदोही सवार थे, जो अयोध्या से लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि स्कॉर्पियो का एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार लोगों को अपेक्षाकृत कम चोटें आईं।

हादसे में एम्बुलेंस सवार राकेश सिंह (45 वर्ष), शिवमूर्ति सिंह (67 वर्ष), एम्बुलेंस चालक रंजीत बनर्जी तथा परिचालक सुदीप निवासी पश्चिम बंगाल घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। दुर्घटना के चलते कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि भुड़कुड़हाँ मोड़ पर पूर्व में भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मोड़ पर चेतावनी संकेतक, स्पीड कंट्रोल उपाय और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं बढ़ाने की मांग की है।

आवाज़ न्यूज़

सच, समान, निष्पक्ष

www.aavaj.com
www.aawaznews.com

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

📅 09 Sep 2026 शेयर
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

📅 08 Sep 2026 शेयर
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

📅 07 Sep 2026 शेयर
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

📅 01 Sep 2026 शेयर
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous article*प्रधानो को दिए जा रहे अतरिक्त कार्याकाल पर हाईकोर्ट कोर्ट सख्त* ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के मामले में इलाहाबाद की लखनऊ हाईकोर्ट सख्त
Next articleJaunpur News प्रशासनिक फेरबदल: जौनपुर में 5 एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, डीएम ने जारी किए आदेश
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।