Home आवाज़ न्यूज़ मथुरा में साधु बने IIT इंजीनियर का शर्मनाक कांड: लड़कियों का नशा...

मथुरा में साधु बने IIT इंजीनियर का शर्मनाक कांड: लड़कियों का नशा देकर शोषण, ब्लैकमेलिंग

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

धर्मनगरी मथुरा के राधाकुंड इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खुद को साधु बताकर प्रवचन देने वाले अभिषेक मिश्रा असल में IIT रूड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग पास एक युवक निकला।

पुलिस के अनुसार, वह ऑनलाइन प्रवचनों के जरिए युवतियों का ब्रेनवॉश करता था, उन्हें नशा खिलाकर शारीरिक शोषण करता और फिर अश्लील वीडियो के आधार पर ब्लैकमेलिंग कर मोटी रकम वसूलता था।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में BJP जिला मंत्री पर महिला डॉक्टर का गंभीर आरोप, नशीली ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला

एक पीड़िता की हिम्मत से दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की और तीन लड़कियों को बरामद किया। आरोपी के मोबाइल से दर्जनों युवक-युवतियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले हैं।

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि अभिषेक मिश्रा ने अब तक कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post मथुरा में साधु बने IIT इंजीनियर का शर्मनाक कांड: लड़कियों का नशा देकर शोषण, ब्लैकमेलिंग appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleUS का भारत पर 12.5% टैरिफ का प्रस्ताव, जबरन मजदूरी को लेकर सख्ती!
Next articleखान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, पोस्टर फाड़े: पटना में कोचिंग माफिया का आतंक
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।