Home जौनपुर रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, पुलिस ने लिया कब्जे में

रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, पुलिस ने लिया कब्जे में

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर। जौनपुर-जंघई-प्रयागराज रेल प्रखंड के सरसरा गांव के पास गुरुवार अलसुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सरसरा गांव निवासी वीरेन्द्र बनवासी (45) पुत्र खोवा बनवासी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच औंधे मुंह लेटा हुआ था। इसी दौरान अयोध्या से रामेश्वरम जाने वाली 22614 श्रद्धा सेतु सुपरफास्ट एक्सप्रेस रात करीब 2:44 बजे वहां से गुजरी। ट्रेन की टक्कर युवक के सिर में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर रेलवे ट्रैक पर काफी मात्रा में रक्त फैला मिला। युवक के शरीर पर अन्य किसी प्रकार की चोट या खरोंच के निशान नहीं पाए गए। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleसड़क हादसे में वृद्ध की गई जान
Next articleदो घंटा प्रतिक्षा करवाने के बाद सचिवों से नहीं मिले जिलाधिकारी, भड़का आक्रोश
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here