Home आवाज़ न्यूज़ NEET UG 2026 पेपर लीक स्वीकारा: शिक्षा मंत्री ने ली पूरी जिम्मेदारी,...

NEET UG 2026 पेपर लीक स्वीकारा: शिक्षा मंत्री ने ली पूरी जिम्मेदारी, कहा- शिक्षा मंत्रालय जवाबदेह

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET-UG 2026 परीक्षा में हुई गड़बड़ी को स्वीकार करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्रालय इस पूरे मामले की जिम्मेदारी लेता है।

मंत्री ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन 7 मई को NTA को शिकायत मिली कि एक “गेस पेपर” में असली परीक्षा के सवाल आ गए थे। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने तुरंत जांच के आदेश दिए, जिसे केंद्र सरकार की एजेंसियों को सौंप दिया गया। 12 मई तक पुष्टि हो गई कि परीक्षा के सवाल गेस पेपर के रूप में लीक हो गए थे।

यह भी पढ़ें: बिहार में नई जिला प्रभारी मंत्री सूची जारी, पटना की जिम्मेदारी विजय कुमार चौधरी को

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार किसी भी योग्य छात्र को “एजुकेशन माफिया” या फ्रॉड करने वालों के कारण नुकसान नहीं होने देगी। उन्होंने स्वीकार किया कि राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के बावजूद गड़बड़ी हुई, जिसके चलते परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।

The post NEET UG 2026 पेपर लीक स्वीकारा: शिक्षा मंत्री ने ली पूरी जिम्मेदारी, कहा- शिक्षा मंत्रालय जवाबदेह appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleNEET UG पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री का सख्त ऐलान: परीक्षा माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, CBI जांच जारी
Next articleसपा विधायक अमिताभ बाजपेई हाउस अरेस्ट, घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।