उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लापता ट्रेकर्स की तलाश के लिए कल से शुरू हुआ खोज और बचाव अभियान गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अभियान जारी रहने के दौरान मरने वालों की संख्या नौ हो गई और 13 ट्रेकर्स को बचा लिया गया। हालांकि, अभी तक केवल पांच शव ही बरामद हुए हैं।

मंगलवार को उत्तराखंड के सहस्त्र ताल की ओर जा रहा 22 ट्रेकर्स का एक समूह उत्तरकाशी-टिहरी सीमा पर 15,000 फीट की ऊंचाई पर एक पहाड़ी की चोटी पर फंसने के बाद लापता हो गया। उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि कर्नाटक से 18 सदस्य, महाराष्ट्र से एक सदस्य और उत्तरकाशी से तीन गाइड वाला ट्रैकिंग दल 29 मई को सहस्त्र ताल की ट्रैकिंग पर गया था और उन्हें 7 जून को वापस लौटना था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शाम करीब चार बजे वे लोग बेहद खराब मौसम के कारण कुफरी टॉप पर फंस गए।
उत्तरकाशी और टिहरी आपदा प्रबंधन केंद्र को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को बचाव और राहत के लिए कुश कल्याण बेस कैंप भेजा गया, जहां से ट्रेक शुरू हुआ। कल पांच लोगों की मौत की खबर आई थी, जो गुरुवार को बढ़कर नौ हो गई और 13 लोगों को बचा लिया गया है। बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ के जवान और दो हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। मटली हेलीपैड पर एक एंबुलेंस भी तैनात की गई है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उचित राहत मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वायुसेना की मदद भी ली जा रही है।
The post उत्तराखंड: लापता ट्रैकर्स की संख्या हुई 9, बचाव कार्य के लिए भेजे गए हेलीकॉप्टर appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











