लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और अंतिम चरण के लिए आज वोटिंग जारी हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल की सभी 13 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं जिसमें पीएम मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है जहां से वह लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं।

यूपी की हाई प्रोफाइल सीटों की बात करें तो पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय, रवि किशन और अनुप्रिया पटेल के अलावा अफजाल अंसारी भी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में जिन संसदीय सीटों पर वोटिंग जारी हैं उनमें महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीटें शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में 9 बजे तक 12.94 % वोटिंग
उत्तर प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 12.94 % वोटिंग हुई है। मिर्जापुर में सर्वाधिक 14.93 फीसदी वोटिंग हुई है. अन्य ज़िलों का मत प्रतिशत इस प्रकार है-
बलिया 13.4%
बांसगांव 10.37%
चंदौली 14.34%
देवरिया 13.74%
गाजीपुर 13.32%
घोसी 10.32%
गोरखपुर 12.99%
कुशीनगर 13.50%
महाराजगंज 14.44%
मिर्जापुर 14.93%
रॉबर्ट्सगंज 10.74%
सलेमपुर 13.39%
वाराणसी 12.66%
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, राजद संरक्षक लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनकी बेटी और सारण उम्मीदवार रोहिणी आचार्य, आप सांसद राघव चड्ढा और उनके सहयोगी और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, अभिनेता और भाजपा की मंडी से उम्मीदवार कंगना रनौत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख लोगों ने अपने वोट डाले हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से “बड़ी संख्या में” मतदान करने और “हमारे लोकतंत्र को अधिक जीवंत और सहभागी” बनाने का आग्रह किया है।
The post Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: उत्तर प्रदेश में 9 बजे तक हुई 12.94 % वोटिंग, 13 सीटों पर जारी है मतदान appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











