Home आवाज़ न्यूज़ भारत ने अटारी सीमा पर नियमों में दीmढील, फंसे पाकिस्तानी नागरिकों को...

भारत ने अटारी सीमा पर नियमों में दीmढील, फंसे पाकिस्तानी नागरिकों को मिली राहत

0
🔊 खबर सुनें

भारत सरकार ने अटारी सीमा पर सख्त प्रतिबंधों में ढील देकर मानवीय आधार पर फंसे पाकिस्तानी नागरिकों को अपने देश लौटने की अनुमति दी है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय ने 1 मई से अटारी सीमा पर सभी नागरिक और व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। इससे वैध दस्तावेजों वाले पाकिस्तानी नागरिकों में चिंता बढ़ गई थी, जो भारत में फंस गए थे।

हालांकि, सरकार ने अब मानवीय आधार पर इन नागरिकों को अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान लौटने की इजाजत दे दी है। गुरुवार सुबह कई पाकिस्तानी नागरिक सीमा पर पहुंचे, लेकिन उन्हें नए नियमों की जानकारी नहीं थी। शुरू में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उन्हें रोक दिया, लेकिन बाद में अधिकारियों की मंजूरी मिलने पर उनके जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

पिछले हफ्ते, 24 से 30 अप्रैल के बीच, 926 पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौटे, जबकि 1,841 भारतीय नागरिक भारत आए। सीमा पर कड़ी सुरक्षा के बीच यह प्रक्रिया जारी है। लौटने वाले पाकिस्तानी नागरिकों ने राहत और खुशी जताई है।

The post भारत ने अटारी सीमा पर नियमों में दीmढील, फंसे पाकिस्तानी नागरिकों को मिली राहत appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबाराबंकी में तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो को मारी टक्कर, दो की मौत, पांच घायल
Next articleअजमेर के नाज होटल में भीषण आग: चार की मौत, मां ने बचाने के लिए मासूम को खिड़की से फेंका
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।