Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: जफराबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक...

Jaunpur News जौनपुर: जफराबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। वाराणसी-फैजाबाद रेलखंड स्थित जफराबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे जीआरपी (Government Railway Police) ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। वह लाइन नंबर एक पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अब

तक नहीं हो सकी है। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था, जबकि उसने नीले रंग की जींस पहन रखी थी। मृतक का रंग गेहुआ बताया गया है।

जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और नियमानुसार 72 घंटे के लिए मर्चरी हाउस में रखा गया है। इस दौरान मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

अगर किसी को इस युवक के बारे में जानकारी हो, तो वे जफराबाद रेलवे जीआरपी से संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News वित्त विधेयक 2025 के खिलाफ जौनपुर में शिक्षक और पेंशनर्स सड़कों पर, सरकार से संघर्ष का एलान
Next articleJaunpur News जौनपुर की आस्था सिंह ने UPSC 2024 में पाई 61वीं रैंक, जिले का नाम किया रोशन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।