Home जौनपुर Jaunpur News अभिषेक सिंह ने यूपीएससी 2024 में 78वीं रैंक हासिल कर...

Jaunpur News अभिषेक सिंह ने यूपीएससी 2024 में 78वीं रैंक हासिल कर किया जिले का नाम रोशन

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

अभिषेक सिंह ने यूपीएससी 2024 में 78वीं रैंक हासिल कर किया जिले का नाम रोशन

जौनपुर। जलालपुर ब्लॉक के पूरेव गांव निवासी अभिषेक सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज परीक्षा 2024 में 78वीं रैंक प्राप्त कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। अभिषेक सिंह, श्रीमती पूनम सिंह और श्री अखिलेश सिंह के सुपुत्र हैं।

उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरेव जलालपुर गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ननिहाल में मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया।

परिवार और गांव में खुशी का माहौल

इस अवसर पर डॉ. अंबिकेश्वर सिंह, डॉ. बच्चा सिंह, डॉ. जेपी सिंह, परमानंद सिंह, समरजीत सिंह, और पूनम सिंह सहित परिवार के सभी सदस्यों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।

बदलापुर के डेमा गांव, जहां अभिषेक के पिता श्री अखिलेश सिंह का निवास है, वहां भी जश्न का माहौल रहा। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की।

डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि, “यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में अभिषेक की सफलता पूरे जौनपुर जिले के लिए गर्व की बात है। यह परिणाम उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सिविल सेवा की तैयारी में जुटे हैं।”

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में छह पर्यटक घायल, तलाशी अभियान जारी..
Next articleJaunpur News विधायक रमेश चंद्र मिश्रा सँग नगर पंचायत प्रतिनिधि वैभव सिंह औचक निरीक्षण हेतु पहुँचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।