दिल्ली के झंडेवालान इलाके में अनारकली बिल्डिंग और उससे सटे डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भीषण आग लग गई।

दिल्ली के झंडेवालान इलाके में अनारकली बिल्डिंग और उससे सटे डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भीषण आग लग गई। घटनास्थल पर कम से कम 15 दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर ब्लॉक ई 3 में अनारकली कॉम्प्लेक्स में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा, “हमने तुरंत आठ दमकल गाड़ियां तैनात कीं और अग्निशमन अभियान जारी है।”
डीसीपी (सेंट्रल) एम हर्षवर्धन ने बताया कि आग पास के डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक फैल गई। मौके पर दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास खड़ी कई कारें जलकर खाक हो गईं। उन्होंने बताया कि आग पास के एक बैंक तक भी फैल गई। आग में अभी तक फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पूरा मामला झंडेवालान के अनारकली बिल्डिंग का है, जहां मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। आग की भयावहता को इससे भी समझी जा सकती है कि आसपास खड़ी कुछ गाड़ियां भी जल गईं।
The post दिल्ली: झंडेवालान स्थित अनारकली बिल्डिंग में लगी आग… appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया







