गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा कस्बे के पास एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई
गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा कस्बे के पास एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आग लगने के बाद कई धमाके हुए, जिससे फैक्ट्री के कई हिस्से ढह गए। मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
धुनवा रोड पर स्थित दीपक ट्रेडर्स नाम की पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। यहां विस्फोटक जमा कर पटाखा बनाया जाता है। मंगलवार को फैक्ट्री में छोटी आग से विस्फोट हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई। कुछ लोगों का कहना है कि फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट हुआ था। पुलिस का कहना है कि धमाके से फैक्ट्री के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और छत ढह गई, जिसमें कई लोग दबे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बॉयलर फटने से पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। अभी तक सात मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री का खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखा बनवाते थे। हालांकि, अभी तक कंपनी के पास इसका लाइसेंस था या नहीं इसकी जानकारी नहीं सामने आई है।
The post गुजरात हादसा अपडेट : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से सात लोगों की दर्दनाक मौत.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.