Home जौनपुर बहुभोज के कार्यक्रम में धारदार से हुई मारपीट में, युवक की मौत,...

बहुभोज के कार्यक्रम में धारदार से हुई मारपीट में, युवक की मौत, किशोर गंभीर

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ



जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ककुहा गांव में बहुभोज के कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इस दौरान हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चेहरे पर चाकू लगने से घायल 15 वर्षीय किशोर ऋतेश की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
मृतक की पहचान ककुहा गांव निवासी बिंद्रेश (26) पुत्र लालन राजभर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिंद्रेश बहुभोज के कार्यक्रम में टेंट लगाने गया था। इसी घटनाक्रम में उसकी मौत हो गई। उधर, परिजनों ने बिंद्रेश की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है।
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। फिलहाल बिंद्रेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

स्रोत: Hind ki Awaaz

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपरिसीमन पर छह महीनों में बदला गणित, क्या दलबदलुओं के भरोसे जीतेगी मोदी सरकार?
Next articleDelimitation Bill: INDIA Alliance में संकट, 50% सीटें बढ़ाने का Plan! BJP को मिलेगा दो-तिहाई बहुमत?
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here