Home जौनपुर फांसी के फंदे पर लटकती मिली मायके में रह रही महिला की...

फांसी के फंदे पर लटकती मिली मायके में रह रही महिला की लाश

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ





 
 
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के रसवदिया गांव में गुरूवार तड़के दुपट्टे के सहारे महिला की फंदे के सहारे लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना देर रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान इसी गांव निवासी 36 वर्षीया महिला गुंजा देवी पत्नी प्रदीप गौतम के रूप में हुई है।
उक्त महिला की शादी वर्ष 2023 में मड़ियाहूं थाना के जगन्नाथपुर गांव के प्रदीप कुमार गौतम से शादी हुई थी। महिला शादी के एक महीने बाद से ही अपने मायके में रह रही थी। वैवाहिक विवाद का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है।
गुरूवार की देर रात परिजनों ने महिला की लाश घर के टीन शेड में लगे बांस में दुपट्टे के सहारे लटकती हुई देखा तो जानकारी पुलिस को दे दी। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा जहां चल रही है, वहीं जितना मुंह उतनी बातें कही जा रही है।

स्रोत: Hind ki Awaaz

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर से 35 निरीक्षकों का गैरजनपद तबादला, 15 नए निरीक्षक मिलेंगे
Next article21 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस के लंबित मामलों का होगा निस्तारण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here