Home आवाज़ न्यूज़ बाराबंकी में हृदयविदारक घटना: बीमारी और अवसाद से घिरी मां ने तीन...

बाराबंकी में हृदयविदारक घटना: बीमारी और अवसाद से घिरी मां ने तीन बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक बेहद दर्दनाक और विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। मृतका किरण पाल पिछले करीब डेढ़ साल से गंभीर शारीरिक बीमारियों और उसके कारण उपजे भारी मानसिक अवसाद (Depression) से जूझ रही थीं।

पति तेज रामपाल के अनुसार, किरण के गर्भाशय (बच्चेदानी) का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था और उन्हें पेट में पथरी की भी समस्या थी। अपनी बिगड़ती सेहत को लेकर किरण इस कदर खौफजदा और मानसिक रूप से परेशान थीं कि वह अक्सर अपने पति से यह सवाल पूछती थीं कि उनके मरने के बाद इन बेटियों के भविष्य का क्या होगा।

यह भी पढ़ें: ललितपुर में अवैध संबंध का खौफनाक अंत: पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान

इस खौफनाक हादसे में परिवार की 12 वर्षीय बेटी रिया की जान बच गई, क्योंकि घटना के वक्त वह अपने पिता तेज रामपाल के साथ बाजार में कपड़े खरीदने गई हुई थी। तेज रामपाल कानपुर स्थित वन विभाग के अनुसंधान केंद्र में अर्दली के पद पर तैनात हैं और मूल रूप से बहराइच के बौड़ी गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह भी किरण की आंखों में दिक्कत होने पर पति उन्हें निजी अस्पताल ले गए थे।

दोपहर करीब 3:30 बजे जब तेज रामपाल बेटी रिया को लेकर बाजार गए, तभी पीछे से किरण अपनी तीन अन्य बेटियों को लेकर घर से निकलीं और रेलवे क्रॉसिंग के पास जाकर सियालदह एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। बाजार से लौटने पर पिता और बची हुई इकलौती बेटी रिया को घर उजड़ने की इस मनहूस खबर का पता चला।

इस सामूहिक आत्महत्या ने पूरे परिवार और इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिवार के अनुसार, घर में कोई आर्थिक तंगी या बड़ा पारिवारिक विवाद नहीं था, क्योंकि घर में सरकारी नौकरी थी। तेजपाल के चचेरे भाई सुमेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को घर में सब कुछ बिल्कुल सामान्य था और किरण की मामा की बेटी आकांक्षा भी घर आई हुई थी।

हंसी-खुशी के माहौल के बीच अचानक किरण पहले अकेले क्रॉसिंग की तरफ गईं और फिर वापस आकर तीनों बेटियों को साथ ले जाकर इस आत्मघाती कदम को अंजाम दिया। परिवार को आर्थिक संकट नहीं था, लेकिन बीमारी के बाद बेटियों की पढ़ाई और शादी की चिंता ने किरण को भीतर ही भीतर इस कदर मानसिक रूप से तोड़ दिया था, जिसका अंदाजा परिवार का कोई भी सदस्य समय रहते नहीं लगा सका।

The post बाराबंकी में हृदयविदारक घटना: बीमारी और अवसाद से घिरी मां ने तीन बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसरस्वती चिल्ड्रन एस एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, चाचा नेहरू को किया गया नमन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।