Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौत; तीन...

Jaunpur News जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौत; तीन गंभीर घायल

0
Jaunpur News जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौत; तीन गंभीर घायल
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन देखने जा रहे थे पांच दोस्त, डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से भिड़ी कार

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरायबीरु गांव के पांच दोस्तों की कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। आजमगढ़ के लालगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन देखने जा रहे दोस्तों की स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई और फिर ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि सरायबीरु गांव निवासी पांच दोस्त कार से घर से निकले थे। परिजनों को उन्होंने कार धुलवाने जाने की बात बताई थी। घर से करीब दस किलोमीटर दूर पहुंचने पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई। पहले डिवाइडर से टकराने के बाद कार ट्रक से भिड़ गई। भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में 20 वर्षीय शीतल कुमार पुत्र सुरेंद्र और 17 वर्षीय रोहन कुमार पुत्र रमाकांत उर्फ पल्लू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, चिंटू पुत्र बहादुर, विशाल पुत्र गुड्डू और शाहिल गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। दो युवकों की असमय मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मची है, जबकि घायल युवकों के परिजन उनके उपचार को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल
Next articleJaunpur News शाहगंज में दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here