Home आवाज़ न्यूज़ संग्राम बालिका इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का निर्विरोध चुनाव, संजय सिंह...

संग्राम बालिका इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का निर्विरोध चुनाव, संजय सिंह फिर बने प्रबंधक

0
संग्राम बालिका इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का निर्विरोध चुनाव, संजय सिंह फिर बने प्रबंधक
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

हवलदार सिंह को अध्यक्ष और डॉ. प्रशांत कुमार शुक्ल को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

जौनपुर। बदलापुर नगर पंचायत के सरोखनपुर स्थित संग्राम बालिका इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव में संजय सिंह को एक बार फिर प्रबंधक चुना गया, जबकि हवलदार सिंह को अध्यक्ष और डॉ. प्रशांत कुमार शुक्ल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनाव अधिकारी सतीश कुमार सिंह एडवोकेट, सिविल कोर्ट वाराणसी तथा पर्यवेक्षक विवेक कुमार सिंह एसोसिएट डीके की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। सभी पदों पर निर्विरोध चयन होने के बाद विद्यालय की प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

चुनाव के बाद उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर निर्विरोध चुनाव संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article*पत्रकारों के हितों और सुरक्षा को लेकर ‘क्रांतिकारी पत्रकार परिषद’ की अहम बैठक संपन्न, नए …
Next articleदलेर मेहंदी विवाद का हुआ अंत: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मीका सिंह की टीम ने जारी किया बयान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here