Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: गोरापट्टी गांव में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, जांच...

जौनपुर: गोरापट्टी गांव में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गोरापट्टी गांव में एक अधेड़ का शव शीशम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मानसिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

फिलहाल अधेड़ की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया, आत्मकथा की पहली झलक साझा की
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here