Home आवाज़ न्यूज़ अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी तहरीर, आरोपी के खिलाफ मुकदमा...

अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी तहरीर, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग*

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

(जौनपुर):खुटहन
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व—राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी विरोध स्वरूप खुटहन क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय कांग्रेस जनों ने इस घटना के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए खुटहन थाने में पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपी के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता खुटहन थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह से मुलाकात कर एक प्रार्थना पत्र सौंपा। इस तहरीर में सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाले आरोपी मुकेश सिंह राजपूत के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है।कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की अमर्यादित टिप्पणियां न केवल राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ हैं, बल्कि यह समाज में द्वेष फैलाने और एक विशेष दल के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का गंभीर प्रयास भी हैं।थाना परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपित मुकेश सिंह राजपूत द्वारा फेसबुक और अन्य माध्यमों से कांग्रेस पार्टी के शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ लगातार अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में जल्द से जल्द सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस विरोध प्रदर्शन और तहरीर देने के दौरान खुटहन क्षेत्र के कई प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से विनोद त्रिपाठी, विपिन शर्मा, शैलेंद्र यादव सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे, जिन्होंने एक स्वर में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबालिका सशक्तिकरण की मिसाल: छात्रा श्रेया बनीं एक दिन की सीएचसी अधीक्षक, मरीजों को निश्शुल्क दवा के दिए निर्देश
Next articleजौनपुर में मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, सीडीओ ने किया निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here