Home आवाज़ न्यूज़ आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

14 अक्टूबर 2026 (बुधवार) का राशिफल

मेष

आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति परेशानियों में सहायता करेगी। वाणी पर संयम रखें। नए काम का आरंभ न करें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। कार्य समय पर पूरे होंगे।

वृषभ

दिन शुभ और फलदायी है। स्वस्थ रहेंगे, मानसिक प्रसन्नता रहेगी। परिवार और निकट के लोगों के साथ समय गुजरेगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आकस्मिक धन लाभ और प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी।

मिथुन

परिवार का वातावरण उल्लासपूर्ण रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापार में अनुकूल वातावरण और आर्थिक लाभ की संभावना है। दोपहर बाद मनोरंजन और मित्रों-स्वजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।

कर्क

सावधानी रखें। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नए काम की शुरुआत न करें। मानसिक अशांति, चिड़चिड़ाहट और पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आकस्मिक खर्च होगा। यात्रा की योजना टाल दें।

सिंह

दिन आनंद से गुजरेगा। कल्पनाशील रहेंगे। साहित्य-सृजन की प्रेरणा मिलेगी। प्रिय मित्र से मुलाकात शुभ रहेगी। संतान की प्रगति के समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परोपकार के कामों में लग सकते हैं।

कन्या

प्रतिकूलताओं के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार में मनमुटाव संभव है। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए समय अनुकूल नहीं। वाहन या संपत्ति संबंधी तकलीफ और खर्च की संभावना है।

तुला

मनोबल कमजोर रह सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय और नए काम की शुरुआत न करें। परिजनों या जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। स्वभाव में कठोरता न रखें। नौकरी और व्यापार सामान्य रहेगा। ज्यादा लाभ की लालच न करें।

वृश्चिक

दिन मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। वाणी पर संयम से परिवार में शांति बनी रहेगी। नकारात्मक विचारों को दूर करने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें।

धनु

दिन थोड़ा कष्टदायक लग सकता है। परिजनों से मतभेद और उग्र व्यवहार संभव है। वाणी और व्यवहार पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दुर्घटना से बचाव करें। खर्च ज्यादा होंगे। कोर्ट-कचहरी के कामों में सावधान रहें।

मकर

सावधानी बरतें। कम सफलता से निराशा हो सकती है। परिवार में विवाद और अशांत वातावरण संभव है। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत और दुर्घटना का भय बना रह सकता है। व्यावसायिक कामों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ सकता है। धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

कुंभ

नए काम हाथ में लेंगे। भाग्य साथ देगा। नौकरी और व्यापार में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। मित्रों से लाभ, समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। परिजनों से संतोष रहेगा। यात्रा या वैवाहिक प्रसंग संभव। शारीरिक-मानसिक खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय।

मीन

दिन शुभ फलदायक है। काम में सफलता और उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापारियों की आय बढ़ेगी। निवेश की योजना बना सकते हैं। उधार वापस मिल सकता है। पिता और बुजुर्गों से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति और उन्नति के योग बनेंगे।

The post आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमड़ियाहूं तहसील में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग, चला हस्ताक्षर अभियान
Next articleबाल रोग विशेषज्ञ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने चेतावनी दी है कि भारत के बच्चे आंतों से जुड़ी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।