Home आवाज़ न्यूज़ बदलापुर : पीली नदी में मिला अज्ञात अधेड़ का शवः ग्रामीणों की...

बदलापुर : पीली नदी में मिला अज्ञात अधेड़ का शवः ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

0
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर :बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में पीली नदी से एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला है। ग्रामीणों ने नदी में शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

पहचान न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह नदी तक कैसे पहुंचा।

थाना अध्यक्ष बदलापुर फूलचंद्र पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट बंद; कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
Next articleप्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से बात की, उनकी बहादुरी की सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here