Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News अनियंत्रित अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार...

Jaunpur News अनियंत्रित अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

0
1001747074
🔊 खबर सुनें

​जौनपुर।सुईथाकला  सरपतहा थाना क्षेत्र के बड़ौना मोड़ (पानी की टंकी के पास) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बीती रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात चार पहिया वाहन ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन चालक घटना के बाद गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुसियां बाहर (थाना सरपतहा) निवासी राम सुभाष पुत्र अज्ञात, बीती रात रुधौली बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बड़ौना मोड़ स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचे, तभी पीछे पश्चिम दिशा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से भीषण टक्कर मार दी।

​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और राम सुभाष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चालक वाहन सहित अंधेरे में भाग निकला।

​सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरपतहा थाना पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी रीना ने थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article1 अक्टूबर से डेथ सर्टिफिकेट के नियमों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव: देरी से रजिस्ट्रेशन पर लागू होंगे सख्त कानून
Next articleTRAI का बड़ा फैसला: मोबाइल रिचार्ज नियमों में बदलाव, अब बिना इंटरनेट के सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लाना अनिवार्य
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।