✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
*जौनपुर।* निर्दोष लोगों से पैसे वसूलने के मामले में आरोपी निलंबित थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह, राज नारायण गिरि और वाराणसी निवासी राजेंद्र दुबे की तलाश में छह पुलिस टीमें लगी हैं। टीमों ने लखनऊ और भदोही में छापेमारी की।
सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने दिव्य प्रकाश सिंह और राज नारायण गिरि पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में वाराणसी, प्रयागराज, मीरजापुर, लखनऊ, भदोही समेत कई जिलों में दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने आरोपियों के 50 रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर रखे हैं। सुरेरी थाने के दो पुलिसकर्मियों विष्णु सिंह, सत्येंद्र गोंड और ग्राहक सेवा केंद्र संचालक मनीष पटेल को पहले ही जेल भेजा गया था। विकास सिंह और संकीत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था।
एसआईटी अध्यक्ष गोल्डी गुप्ता ने कहा कि जांच जारी है। सामने आने वाले अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई होगी।
जौनपुर: फरार इनामी थानाध्यक्ष की तलाश में कई जिलों में छापेमारी
🔊 खबर सुनें









