Home आवाज़ न्यूज़ मथुरा में फौजी के घर 50 लाख की सनसनीखेज चोरी: पेड़ के...

मथुरा में फौजी के घर 50 लाख की सनसनीखेज चोरी: पेड़ के सहारे छत पर चढ़े चोर, तिजोरी तोड़कर उड़ाए जेवर और नकदी

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना हाईवे क्षेत्र की अलकापुरी कॉलोनी में एक फौजी के घर से लगभग 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शातिर चोरों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तिजोरी का ताला तोड़ा और लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त पूरा परिवार दिनभर की थकान के कारण घर के ही एक कमरे में सो रहा था और उन्हें इस दुस्साहसिक वारदात की भनक तक नहीं लगी।

जानकारी के अनुसार, सेना में सेवारत अनिल रावत का हाल ही में बाड़मेर से तमिलनाडु एनसीसी में तबादला हुआ है, जिसके चलते वह अपने परिवार को अलकापुरी कॉलोनी स्थित मकान में शिफ्ट कर रहे थे। अनिल के पिता रामशरण ने बताया कि बुधवार को दिनभर सामान व्यवस्थित करने के बाद पूरा परिवार रात करीब 11 बजे बैठक वाले कमरे में सो गया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, चोर पीछे वाले मकान के सामने खड़े पेड़ों के सहारे छत पर चढ़े।

वहां सीढ़ियों (झीने) पर लगे लोहे की जाली वाले दरवाजे से हाथ डालकर कुंडी खोली और घर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद उन्होंने तिजोरी का ताला तोड़कर सोने की चूड़ियां, हार, मंगलसूत्र, चेन, चांदी के आभूषण, मूर्तियां और नकदी पार कर दी। बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे जब परिजनों की आंख खुली और उन्होंने तिजोरी का ताला टूटा देखा, तब जाकर उन्हें इस भारी चोरी का पता चला।

घटना की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस और सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस अब चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को यह भी बताया कि वर्ष 2023 में उनके पड़ोस के मकान में भी चोरों ने इसी तरह पेड़ के सहारे चढ़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। उस दौरान जब चोरों को रंगे हाथों पकड़ा गया था, तब उन्होंने पेड़ के रास्ते ही घर में घुसने की बात कबूली थी। पुलिस इस पुराने सुराग को भी ध्यान में रखकर मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

The post मथुरा में फौजी के घर 50 लाख की सनसनीखेज चोरी: पेड़ के सहारे छत पर चढ़े चोर, तिजोरी तोड़कर उड़ाए जेवर और नकदी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleब्रेकिंग न्यूज़: बैंक मैनेजर ने खुद को मारी गोली : कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया, हुई मौत
Next articleजौनपुर: खंभे के स्टे तार में उतरा करंट, करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।