Home आवाज़ न्यूज़ कासगंज में खौफनाक वारदात: पैसों और जेवर के लालच में प्रेमी ने...

कासगंज में खौफनाक वारदात: पैसों और जेवर के लालच में प्रेमी ने रेता प्रेमिका का गला, मंगेतर को फंसाने की रची थी साजिश

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पैसों और जेवरात के लालच में एक 18 वर्षीय युवती की उसके ही प्रेमी द्वारा बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर में रहने वाले मुख्य आरोपी समीर ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

एक सोची-समझी साजिश के तहत समीर ने अपनी प्रेमिका नेहा को आधी रात के समय घर से जेवर और नकदी लेकर मिलने के बहाने बुलाया और फिर एक सुनसान जगह पर उसका गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने दो दिन तक पूरे इलाके की रेकी की थी और पुरानी रेलवे लाइन के पास एक सुनसान खेत को चुना था। हत्या के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन अचानक किसी वाहन की रोशनी देखकर घबरा गए और शव को वहीं ट्यूबवेल की छत पर छोड़कर भाग निकले।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी समीर एक शातिर अपराधी है, जो पूर्व में बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। वह पुलिस से बचने के लिए ही अपना ठिकाना बदलकर अशोक नगर में किराये के मकान में रह रहा था, जहां करीब तीन महीने पहले उसकी मुलाकात नेहा से हुई थी।

पुलिस जांच में इस हत्याकांड से जुड़ी एक और खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। शातिर समीर ने हत्या का पूरा आरोप मृतका की बड़ी बहन के मंगेतर वसीम (निवासी बदायूं) पर मढ़ने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने वारदात से दो दिन पहले वसीम के नाम पर रजिस्टर्ड एक नया सिम कार्ड एक्टिवेट कर नेहा को दिया था, ताकि पुलिस की शक की सुई वसीम की तरफ घूम जाए।

हालांकि, पुलिस की गहन तफ्तीश के आगे उसकी यह चाल नाकाम हो गई। पांच भाइयों की सबसे छोटी और लाडली बहन की इस निर्मम हत्या के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

The post कासगंज में खौफनाक वारदात: पैसों और जेवर के लालच में प्रेमी ने रेता प्रेमिका का गला, मंगेतर को फंसाने की रची थी साजिश appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleखुटहन में RTI आवेदन पर 62 दिन बाद भी नहीं मिली सूचना, प्रथम अपील के बाद डीपीआरओ को निर्देश
Next articleआजमगढ़: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, सरेआम गोली मारकर आरोपी फरार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।