Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News बदलापुर की होनहार बेटी की उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र...

Jaunpur News बदलापुर की होनहार बेटी की उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी, शुभचिंतकों ने दी बधाई

0
1001736271
🔊 खबर सुनें

 

बदलापुर/जौनपुर। नीट पीजी परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही बदलापुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं पूर्व प्रधानाचार्य पंडित राम सागर तिवारी के परिवार की बेटी डॉ. जिज्ञासा तिवारी ने नीट पीजी परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर मेडिसिन विषय में प्रवेश के लिए चयन हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

डॉ. जिज्ञासा तिवारी, कैप्टन डॉ. सुनील कांत तिवारी, प्रवक्ता ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन की सुपुत्री हैं। वह सच्चिदानंद तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, लखनऊ तथा जीतेन्द्र तिवारी, प्रधानाध्यापक की भतीजी हैं।

 सफलता पर बधाइयों का लगा तांता

डॉ. जिज्ञासा तिवारी की इस उपलब्धि पर राजेन्द्र मिश्रा, सूर्यमणि मिश्रा, देवमणि मिश्र, सतीश मिश्र, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. अंबिका तिवारी, डॉ. ऋचा तिवारी, डॉ. हर्षिता तिवारी, डॉ. हर्ष तिवारी, डॉ. विश्रुत तिवारी, विनोद मिश्रा, विकास मिश्रा, अनिल कुमार पांडेय, तहसील प्रभारी प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर, शिव शंकर तिवारी सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

सभी ने डॉ. जिज्ञासा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि

परिजनों और शुभचिंतकों ने कहा कि डॉ. जिज्ञासा तिवारी की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. जिज्ञासा भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सेवाभाव से नई उपलब्धियां हासिल करेंगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने महत्वपूर्ण संगठनात्मक परिवर्तनों की घोषणा की
Next articleJaunpur News जौनपुर में कथित वसूली के मामलों में पुलिस का शिकंजा, तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत दो पर 25-25 हजार का इनाम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।