Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: चोरी के आरोप में नाबालिक को बांधकर तालिबानी सजा देने का...

जौनपुर: चोरी के आरोप में नाबालिक को बांधकर तालिबानी सजा देने का वीडियो वायरल

0
1000035086-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
सोसल मीडिया के एक्स पर पोस्ट के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
नाबालिक के आंखों पर पट्टी व हाथ-पैर बांधने का आरोप,जांच में जुटी पुलिस
केराकत, जौनपुर। स्थानीय पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया के एक्स पर चोरी के आरोप में एक नाबालिग को कथित तौर पर हाथ-पैर बांधकर तालिबानी सजा देने का वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा में आया,वायरल वीडियो कोतवाली अंतर्गत रग्घूपुर पुरवा का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो 11 सेकेंड है जिसने साफ देखा जा सकता है कि नाबालिग की आंखों पर पट्टी बंधी है और उसके हाथ-पैर को रस्सी से बांधे दिखाई दे रहे हैं।बताया जा रहा है कि नाबालिग पर चोरी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा है। हालांकि, वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि नाबालिग को किसने और किन परिस्थितियों में बांधा था।पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।हालांकि ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि अखबार नहीं करता है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर के एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव का तबादला, उन्नाव के एसपी सिटी बनाए गए वहीं, अनंत चंद्रशेखर को जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक नगर नियुक्त किया गया है
Next articleसमाजसेवी सुभाष चन्द्र यादव की तृतीय पुण्य स्मृति पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 850 से अधिक मरीजों का परीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here