Home आवाज़ न्यूज़ कलयुगी जौनपुर: बेटे ने मां और सगी बहन को कुल्हाड़ी से काटा,...

कलयुगी जौनपुर: बेटे ने मां और सगी बहन को कुल्हाड़ी से काटा, मौत

Oplus_131072
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र सैदुपुर गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि जमीन के विवाद में युवक भूपेंद्र पटेल पुत्र स्व. राजपति पटेल ने अपनी सगी बहन गौरी 32 साल और मां शीतला देवी 70 साल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान युवक ने कथित तौर पर अपनी मां और बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: जौनपुर में संपत्ति और पेंशन के विवाद में खूनी संघर्ष: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की मां और बहन की नृशंस हत्या

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही सर्किल के कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वारदात के पीछे जमीन विवाद को प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

वहीं थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई में जुट गए।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तराखंड: देहरादून के व्यापारियों ने 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतानों पर प्रस्तावित 0.4% एमडीआर का विरोध किया
Next articleJaunpur News जौनपुर में राजस्व वसूली और लंबित मामलों की समीक्षा, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here