Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News बेड पर चढ़े सांप ने 21 वर्षीय बीए छात्रा को...

Jaunpur News बेड पर चढ़े सांप ने 21 वर्षीय बीए छात्रा को डंसा, इलाज के दौरान मौत

0
1001710475
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछलीगांव में सांप के डंसने से 21 वर्षीय बीए छात्रा आंचल की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि आंचल घर में अपनी बहन के साथ सो रही थी। इसी दौरान बेड पर चढ़े सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसने के बाद परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल भी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने भी उसकी मौत की पुष्टि की।

घटना के बाद परिजनों ने सांप की तलाश के लिए सर्प पकड़ने वालों को बुलाया। काफी प्रयास के बावजूद सांप का पता नहीं चल सका।

21 वर्षीय छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से मछलीगांव में भी मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News पारिवारिक विवाद के बाद अधेड़ ने दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Next articleडॉ. रतनप्पा कुम्भार की जयंती पर आप नेता संजय सिंह का हमला: “संविधान और आरक्षण पर प्रहार कर रही है भाजपा”
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।