Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News हाईवे किनारे रेस्टोरेंट में अचानक बिगड़ी ट्रक चालक की तबीयत,...

Jaunpur News हाईवे किनारे रेस्टोरेंट में अचानक बिगड़ी ट्रक चालक की तबीयत, इलाज के दौरान मौत

0
1001708130
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित राज नमक रेस्टोरेंट में रविवार रात खाना खाने के लिए रुके ट्रक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। एंबुलेंस की मदद से उसे पहले बक्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान कासगंज जनपद के सड़पुरा थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी विश्वनाथ प्रताप सिंह (32) पुत्र किताब सिंह के रूप में हुई है। वह ट्रक चालक था।

बताया गया कि रविवार रात विश्वनाथ ट्रक लेकर बक्सा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित राज नमक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए रुका था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के कर्मचारी अर्जुन और अजय उसे बक्सा सीएचसी लेकर पहुंचे।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस कर्मचारी सुदेश उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद विश्वनाथ को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के रिश्तेदार विपिन ने फोन पर बताया कि रात के समय रेस्टोरेंट कर्मचारियों का व्यवहार उन्हें ठीक नहीं लगा, जिसके चलते उन्हें घटना को लेकर संदेह है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी टेलर गिरफ्तार
Next articleसिंगरामऊ में जल जीवन मिशन की पाइप चोरी का खुलासा: पिकअप से चोरी की पाइप के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।